सिटी कॉन्वेंट स्कूल में जूनियर डिवीजन नेवी एनसीसी भर्ती का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट द्वारा जूनियर डिवीजन एयर एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 25 का चयन किया गया। इंस्ट्रक्टर सतीश शर्मा ने एनसीसी के महत्व पर बताया। प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय और प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने अतिथियों का सम्मान किया।

सिटी कॉन्वेंट स्कूल में जूनियर डिवीजन नेवी  एनसीसी भर्ती का आयोजन

खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट, नैनीताल के तत्वाधान में जूनियर डिवीजन एयर एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती का आयोजन 5 यू के नेवी एनसीसी से आए कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह (भा०नौ०से०) के नेतृत्व में किया ।भर्ती प्रक्रिया का संचालन नैनीताल से आए नेवी एनसीसी के परमानेंट इंस्ट्रक्टर सतीश शर्मा द्वारा किया गया। चयन प्रक्रिया विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता एवं साक्षात्कार के आधार पर मूल्यांकन कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा 8 एवं 9 के कुल 105 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से 25 मेधावी एवं योग्य विद्यार्थियों का चयन एनसीसी के लिए किया गया।

कार्यक्रम के दौरान इंस्ट्रक्टर सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकता एवं टीम वर्क की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कक्षा 8, 9 एवं 11 के विद्यार्थियों को एनसीसी अवश्य ग्रहण करनी चाहिए, जिससे उन्हें क्रमशः ‘ए’ एवं ‘बी’ सर्टिफिकेट प्राप्त होते हैं तथा आगे चलकर कॉलेज स्तर पर ‘सी’ सर्टिफिकेट मात्र 6 से 8 माह में प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर नेवी एनसीसी सीनियर डिवीजन एएनओ सब लेफ्टिनेंट वंदना जोशी , जूनियर डिवीजन ए एन ओ सेकंड ऑफिसर प्रवीण सिंह बोरा ,पीआई सूबेदार महिमन सिंह बिष्ट सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।