चार श्रम संहिताओं के विरोध में राष्ट्रीय आम हड़ताल कल

Feb 10, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर में श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में श्रमिक, किसान और विभिन्न यूनियनें शामिल होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नई श्रम संहिताएं मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करती हैं।

चार श्रम संहिताओं के विरोध में राष्ट्रीय आम हड़ताल कल

रुद्रपुर, संवाददाता। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले श्रमिक संगठनों ने मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल का ऐलान किया है। मंगलवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि सिडकुल की दर्जनभर यूनियनें हड़ताल पर रहेंगी, जिसका नोटिस प्रबंधन को दिया जा चुका है। इस दिन मजदूर और किसान सुबह 10 बजे गांधी पार्क में एकत्र होकर जनसभा करेंगे। साथ ही आशा वर्कर्स, महिला स्कीम वर्कर्स, बैंक और बीमा क्षेत्र की यूनियनें भी हड़ताल में शामिल रहेंगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है।

आरोप लगाया कि नई श्रम संहिताएं मजदूरों से कम वेतन में अधिक काम कराने का रास्ता खोलती हैं। ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि इन संहिताओं से हड़ताल, सामूहिक सौदेबाजी और मजदूरी सुरक्षा कमजोर हुई है। इस दौरान ट्रेड यूनियन एक्टू के राष्ट्रीय सचिव केके बोरा, भाकपा (माले) जिला सचिव ललित मटियाली, इंट्रार्क मजदूर संगठन से सौरभ, सीएसटीयू नेता धीरज जोशी, ऑटोलाइन एम्प्लाइज यूनियन से जीवन व प्रकाश मेहरा, ऐरा श्रमिक संगठन से भरत जोशी, आरएमएल एम्प्लाई यूनियन से प्रकाश नेगी और कमलेश कार्की सहित कई श्रमिक नेता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।