National Deworming Day Children Receive Albendazole Tablets in Sitarganj कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को बांटी एल्बेंडाजोल टैबलेट, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsNational Deworming Day Children Receive Albendazole Tablets in Sitarganj

कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को बांटी एल्बेंडाजोल टैबलेट

सितारगंज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट दी गई। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने अभियान की शुरुआत की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरWed, 8 Oct 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को बांटी एल्बेंडाजोल टैबलेट

सितारगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों में अध्यनरत बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई। मंगलवार को सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कृमि (आंतों के कीड़े) बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर गंभीर प्रभाव डालते हैं। इससे एनीमिया, थकान और पढ़ाई में ध्यान न लगने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है। वहीं, इन समस्याओं की रोकथाम के लिए हर साल राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इसमें एक साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाती है।

यहां डॉ. चित्रा पांडे, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की काउंसलर अनीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।