ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरनंदलाल के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना ने संभाली कमान

नंदलाल के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना ने संभाली कमान

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी नंदलाल के चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए कमान संभाल ली है। इससे कांग्रेस के चुनाव प्रचार...

नंदलाल के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना ने संभाली कमान
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 13 Nov 2018 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी नंदलाल के चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए कमान संभाल ली है। इससे कांग्रेस के चुनाव प्रचार में तेजी आनी शुरू हो गयी है। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी और अन्य प्रत्याशियों की जीत लिए उन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगे। मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा डूबता जहाज है और अब उसे कोई ताकत डूबने से बचा नहीं सकती है। निकाय चुनाव के परिणाम आते ही भाजपा के पतन की पटकथा लिखनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव के लिए मात्र 5 दिन शेष बचे हैं। इसलिए अपनी ऊर्जा का प्रयोग भाजपा को हराने में झोंक दें। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों से विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। लोग समस्याओं को लेकर परेशान और हताश है। अब क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और निकाय चुनाव में भाजपा को हराकर उसे बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस अवसर पर मालती मौर्य, इंद्रावती, नीलिमा विश्वास, मुन्नी देवी, सुनीता प्रजापति, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, आशा शर्मा, काजल, अंजली, शालिनी शर्मा, कविता मौर्य, आशा गंगवार, महिमा, द्रौपदी गंगवार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल ने खेड़ा और मॉडल कालोनी में मांगे वोट

रुद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी नंदलान ने खेड़ा और मॉडल कॉलोनी में जनसंपर्क किया। इस दौरान नंदलाल ने कहा कि जनता को महानगर के विकास के लिए कांग्रेस को चुनना चाहिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि महानगर के स्वर्णिम भविष्य के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है। यहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, नदीम खां, सौरव चिलाना, अरुण पाण्डे, दिनेश पंत, अक्कू वर्मा, सुशील गाबा, ममता नारंग, शिशुपाल, सुनील बांगा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें