ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरमुस्लिम समुदाय ने निकाले चैहल्लुम के ताजिये

मुस्लिम समुदाय ने निकाले चैहल्लुम के ताजिये

चेहल्लुम के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगो ने ताजियों का मातमी जुलूस निकाला। देर सांय ताजियों को करबला में दफन किया गया। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर...

मुस्लिम समुदाय ने निकाले चैहल्लुम के ताजिये
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 01 Nov 2018 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

चेहल्लुम पर मुस्लिम समाज के लोगों ने तालिए लेकर मातमी जुलूस निकाला। देर सांय ताजियों को करबला में दफन किया गया। शांति व्यवस्था बनाये रखने को शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर के अलावा निकटवर्ती गावों में भी चेहल्लुम के ताजियों का मातमी जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की। उन्होंने हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की करबला में हुई शहादत को याद करते हुए गम का इजहार किया। चेहल्लुम का जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुरानी गल्ला मण्ड़ी स्थित गौला नदी के किनारे करबला में पहुंचा यहां ताजियों को गमगीन माहौल में दफन कर दिया। शांति व्यवस्था पर नजर रखने के लिये एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल,सीओ हिमांशु शाह, तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट, कोतवाली प्रभारी एमसी पाण्डे भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें