Rudrapur News: बगवाड़ा मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: रुद्रपुर के बगवाड़ा मैदान में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विजय के रूप में हुई। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए साथी तीन लोगों पर संदेह किया है। विजय सुबह घर से काम के लिए निकला था, पर लौटकर नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rudrapur News: बगवाड़ा मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी

Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। बगवाड़ा मैदान में बुधवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रम्पुरा निवासी 35 वर्षीय विजय पुत्र ताराचंद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके साथ मौजूद तीन लोगों पर संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, विजय मूलरूप से बरेली के इज्जतनगर स्थित सैनिक कॉलोनी, गली नंबर सात का रहने वाला था। वह करीब दस वर्षों से रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में रह रहा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

बुधवार सुबह वह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसी दौरान परिजनों को बगवाड़ा मैदान में विजय का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। परिजनों का कहना है कि विजय के साथ तीन अन्य लोग भी थे। उन्होंने उन पर हत्या का संदेह जताते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: बगवाड़ा मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी