शुद्ध पयेजल मुहैय्या कराने के लिए पालिका ने लगाये 15 वाटर कूलर

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों को ठंडा पानी देने वाला वाटर कूलर तकनीकी खराबी के चलते गर्म पानी उगल रहा है। जिससे राहगीरों की प्यास नहीं बुझ

शुद्ध पयेजल मुहैय्या कराने के लिए पालिका ने लगाये 15 वाटर कूलर

सितारगंज, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों और राहगीरों को राहत देने के लिए 15 नए वाटर कूलर स्थापित करने की योजना तैयार की है। इसके साथ ही पहले से संचालित प्याऊ की मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। पालिका बोर्ड ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अस्पताल, तहसील परिसर, प्रमुख चौराहों और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों को नए प्याऊ लगाने के लिए चिन्हित किया है। ईओ प्रतिभा कोहली ने बताया कि नए वाटर कूलर लगाने के साथ खराब पड़े प्याऊ को भी जल्द ठीक कराया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। कुछ स्थानों पर वाटर कूलरों में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी बंद प्याऊ जल्द सुचारु कर दिए जाएंगे। पालिका प्रशासन लगातार पेयजल व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है, ताकि लोगों को गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।