शहर की दुकानों पर लगेगी गौसेवा दान गुल्लक
शहर में लावारिस गौवंशों की बेहतर देखभाल और गौशाला संचालन को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। नगर निगम अब शहर की विभिन्न दुकानों पर “ग

रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में लावारिस गोवंशों की बेहतर देखभाल और गोशाला संचालन को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। नगर निगम अब शहर की विभिन्न दुकानों पर ‘गोसेवा दान गुल्लक’ लगाएगा। इससे आम लोग स्वेच्छा से गोशाला के लिए सहयोग राशि दान कर सकें। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह राशि लावारिस गोवंशों के भोजन, उपचार और रखरखाव पर खर्च की जाएगी। योजना के तहत लगाए जाने वाले गुल्लकों को प्रत्येक एक से दो माह के भीतर नगर निगम की टीम के ओर से खोला जाएगा और प्राप्त धनराशि का लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा। मेयर विकास शर्मा का कहना है कि शहर में बढ़ते लावारिस गोवंशों की समस्या को देखते हुए गोशाला संचालन में आर्थिक सहयोग की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
ऐसे में आमजन की सहभागिता से गौशाला को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा और गोवंशों को उचित पोषण व देखभाल मिल पाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


