ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबुली बाई ऐप में गिरफ्तार छात्रा को लेकर रवाना हुई मुंबई पुलिस

बुली बाई ऐप में गिरफ्तार छात्रा को लेकर रवाना हुई मुंबई पुलिस

-स्थानीय कोतवाली पुलिस के किया था सुपूर्द -महिला पुलिस कर्मियों के आने पर सुबह रवाना हुई पुलिस रुद्रपुर। संवाददाता बुली बाई ऐप में धार्मिक उन्माद...

बुली बाई ऐप में गिरफ्तार छात्रा को लेकर रवाना हुई मुंबई पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 05 Jan 2022 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रपुर। संवाददाता

'बुली बाई ऐप' मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी युवती को लेकर पुलिस मुंबई रवाना हो गई। महिला पुलिस कर्मी न होने की वजह से मुंबई पुलिस ने कोर्ट से रिमांड लेने के बाद युवती को कोतवाली के सुपुर्द कर दिया था।

मंगलवार को मुंबई बेस्ट के साइबर सेल के दरोगा सुयोग अमृतकर, दरोगा अमर कामले पुलिस की एक टीम रुद्रपुर पहुंची और आदर्श कॉलोनी की रहने युवती श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए आरोपी युवती को पांच दिन के रिमांड लिया था। साथ में महिला पुलिसकर्मी न होने की वजह से आरोपी युवती को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। युवती पर आरोप है कि 'बुली बाई एप' के माध्यम से नामचीन विशेष समुदाय की महिलाओं की फोटो अपलोड कर उसकी नीलामी की जाती थी। इस मामले में मुंबई बेस्ट की साइबर सेल ने एक जनवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। सर्विलांस के जरिये मुंबई पुलिस रुद्रपुर पहुंची और आरोपी श्वेता सिंह को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल बरामद किए थे। बुधवार की सुबह तड़के मुंबई से महिला पुलिस कर्मियों के आने के बाद दोपहर में पुलिस की टीम मुंबई के लिए रवाना हुई। अब आरोपी छात्रा से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें