Rudrapur News: चकरपुर वन राजि बस्ती में 18 सितंबर को बहुउद्देशीय शिविर
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Rudrapur News: रुद्रपुर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 18 सितंबर को चकरपुर में यह शिविर होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सीडीओ ने अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

Rudrapur News: रुद्रपुर। जिले में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान और पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सीडीओ दिवेश शाशनी ने बताया कि प्रथम चरण में 18 सितंबर को वन राजि बस्ती चकरपुर, खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में समाज कल्याण, जनजाति कल्याण, पेयजल, स्वास्थ्य, पूर्ति, विद्युत, राजस्व, ग्राम्य विकास विभाग और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

