ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरखटीमा में परवीन नदी का रपटा बहा

खटीमा में परवीन नदी का रपटा बहा

पहेनिया-सैजना मार्ग पर परवीन नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों के आवागमन को बनाया गया रपटा बह गया है। रपटा बहने के बावजूद यहां लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। जिससे यहां...

खटीमा में परवीन नदी का रपटा बहा
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 09 Jan 2019 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

परवीन नदी में पहेनिया-सैजना मार्ग पर बना रपटा बह जाने से लोगों के आवागमन ठप हो गया है। कई लोग खतरा उठाकर रपटा बहने के बावजूद यहां से गुजर रहे हैं, जिससे यहां कई बार गिरकर लोग चोटिल हो चुके हैं। मंगलवार को यहां एक स्कूटी सवार गिर गया था। आस-पास के लोगों ने स्कूटी और युवक को किसी तरह निकाला। रपटा बहने से नदी के पार बसे एक दर्जन गांव के लोगों को लंबी दूरी तय कर मुख्य मार्ग पर पहुंचना पड़ रहा है।डेढ़ माह पहले परवीन नदी पर बना पुल टूट गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल से आवागमन बंद कर नदी पर अस्थाई रपटा बना दिया। इससे एक दर्जन गांव के लोगों की आवाजाही इसी से हो रही थी। मगर बीते दिन में आए पानी के चलते यह रपटा भी बह गया है। विधायक डा. प्रेम सिंह राणा का कहना है कि यहां अस्थाई रपटा बनाने के लिए 32 लाख मंजूर किए गए हैं। पुल निर्माण की योजना विश्व बैंक भेजी जाएगी। लोनिवि के एई कृष्ण भट्ट ने बताया कि रपटा बनाने की कार्रवाई जारी है। स्थानीय निवासी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरिंदर सिंह मेहरोक ने चेताया है कि शासन-प्रशासन ने आवागमन की स्थायी व्यवस्था नहीं की तो वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें