Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsMonthly Inspection of EVM Warehouse Conducted by ADM in Rudrapur

एडीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
संक्षेप:
रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बुधवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों और अग्निशामक यंत्रों का जायजा लिया। सफाई के लिए सहायक...
Jul 02, 2025 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
रुद्रपुर। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बुधवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों को भी देखा। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, सुरक्षा कर्मी आदि मौजूद थे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




