Rudrapur News: कोचिंग से घर जा रहे युवक से मोबाइल छीना

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: कोचिंग से घर जा रहे युवक के हाथ से बाइक सवारो ने मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये।

Rudrapur News: कोचिंग से घर जा रहे युवक से मोबाइल छीना

Rudrapur News: किच्छा। कोचिंग से घर जा रहे युवक के हाथ से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। युवक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। वार्ड 20 सिरौली निवासी फहीम खान पुत्र इब्राहीम खान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र उजैन किच्छा में कोचिंग क्लास लेकर घर जा रहा था। इस बीच केनरा बैंक के निकट बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उजैन के हाथ से मोबाइल छीन लिया। उजैन ने उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

फहीम खान ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: कोचिंग से घर जा रहे युवक से मोबाइल छीना