ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरएमएनए ने व्यापारियों को वितरित किए कपड़े के थैले

एमएनए ने व्यापारियों को वितरित किए कपड़े के थैले

पॉलिथीन उन्मूलन अभियान के तहत नगर निगम और व्यापार मंडल शहर में संयुक्त अभियान चलाया गया। जहां व्यापारियों को कपडे के थै ले वितरित किए गए। साथ ही...

एमएनए ने व्यापारियों को वितरित किए कपड़े के थैले
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 28 May 2022 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

-व्यापार मंडल और नगर निगम ने चलाया संयुक्त अभियान

-पॉलिथीन उन्मूलन के प्रति सजग बनाने का किया आहवान

रुद्रपुर। संवाददाता

पॉलिथीन उन्मूलन अभियान के तहत नगर निगम और व्यापार मंडल शहर में संयुक्त अभियान चलाया । व्यापारियों को कपडे के थैले वितरित किए गए और पॉलिथीन का प्रयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई ।

शनिवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगरध्यक्ष संजय जुनेजा के साथ मुख्य बाजार, सब्जी मंडी में पॉलीथिन के प्रयोग बंद करने और कपड़े के थैले का प्रयोग बढ़ाने को जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान व्यापार मंडल एवं नगर निगम ने व्यापारियों को कपड़े के थैले निशुल्क वितरण किए। एमएनए ने सब्जी व फल विक्रेताओं के पास पॉलीथिन मिलने पर नाराजगी जताई और हिदायत दी कि यदि छापामार के दौरान पॉलिथीन मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएंगी। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त राज देव जायसी,राजू नबियाल,अमित नेगी,उदय वीर,सफाई निरीक्षक गौतम सिंह आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें