विधायक अरोरा ने दरिया नगर के लिए मास्टर प्लान संशोधन की उठाई मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

वार्ड संख्या 37 स्थित दरियानगर में पिछले 50-60 वर्षों से रह रहे करीब 300 परिवारों के ऊपर बेदखली के संकट गहरा गया है। इन परिवारों के समर्थन में विधायक

विधायक अरोरा ने दरिया नगर के लिए मास्टर प्लान संशोधन की उठाई मांग

रुद्रपुर, संवाददाता। वार्ड संख्या 37 स्थित दरियानगर में पिछले 50-60 वर्षों से रह रहे करीब 300 परिवारों के ऊपर बेदखली के संकट गहरा गया है। इन परिवारों के समर्थन में विधायक शिव अरोरा ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से मास्टर प्लान में संशोधन कर भूमि को आवासीय क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई है। विधायक अरोरा ने बताया कि जिस भूमि पर यह परिवार दशकों से निवास कर रहे हैं, वह मास्टर प्लान में नलकूप क्षेत्र के रूप में दर्ज है। इस कारण नजूल मालिकाना हक के लिए दिए गए आवेदन निरस्त हो गए थे। वहीं, हाईकोर्ट के आदेशों के चलते समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का खतरा भी बना हुआ था।

शुक्रवार को विधायक शिव अरोरा स्थानीय लोगों के साथ जिला विकास प्राधिकरण पहुंचे और उपाध्यक्ष जयकिशन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि मास्टर प्लान में संशोधन कर संबंधित भूमि को नलकूप क्षेत्र के बजाय आवासीय क्षेत्र के रूप में दर्ज किया जाए, ताकि वर्षों से रह रहे परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक संशोधन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार की बेदखली कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। विधायक ने बताया कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन ने आश्वासन दिया कि दरियानगर के 300 परिवारों की समस्या के समाधान के लिए मास्टर प्लान संशोधन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और भूमि को आवासीय क्षेत्र में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।