विधायक अरोरा ने हॉटमिक्स सड़क का शुभारंभ किया
राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम हरिदासपुर से दिनेशपुर को जाने वाली हॉटमिक्स सड़क के निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने शुभारंभ...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 10 Jun 2023 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें
राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम हरिदासपुर से दिनेशपुर को जाने वाली हॉटमिक्स सड़क के निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। लंबित विकास कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार प्रदेश के विकास को लेकर गम्भीरता से कार्य कर रही है। इनके धरातल पर परिणाम आने लगे हैं। यहां अमित नारंग, विश्वास, ग्राम प्रधान इंद्रपाल चौधरी, बिशन सिंह,कौशल विश्वास, सुखदेव सिंह, नरेश तपाली, सुब्रत बाचार, अशोक डाली, अजितेश पाइक, पंकज सरदार, राजेंद्र गुप्ता रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।