ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरविधायक और डीएम ने किया वरुणा को सम्मानित

विधायक और डीएम ने किया वरुणा को सम्मानित

कल्याणी व्यू की रहने वाली वरुणा अग्रवाल की मेधा पर सिर्फ परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे शहर को गर्व है। सविल सर्विसेज में ऑल इंडिया स्तर पर 38 वीं...

विधायक और डीएम ने किया वरुणा को सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 25 Sep 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रपुर। कल्याणी व्यू की रहने वाली वरुणा अग्रवाल की मेधा पर सिर्फ परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे शहर को गर्व है। सविल सर्विसेज में ऑल इंडिया स्तर पर 38 वीं रैंक हासिल कर वरुणा अग्रवाल ने शहर का नाम रोशन किया है। शनिवार को जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और विधायक राजकुमार ठुकराल ने वरुणा अग्रवाल के घर जानकर उनको बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शुक्रवार को घोषित सिविल सर्विसेज के परिणाम में वरुणा ने ऑल इंडिया स्तर पर 38वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। वरुणा ने यह रैंक को हासिल करने का श्रेय अपने परिजनों सहित मन की इच्छा और स्मार्ट वर्क को दिया है। वरुणा प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे नगर के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी पीडी अग्रवाल की भतीजी भी हैं। सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास विधायक राजकुमार ठुकराल, डीएम रंजना राजगुररु के साथ ही सीडीओ आशीष भटगई ने वरुणा की सफलता पर उनको बधाई दी। वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहर की बेटी वरुणा ने शहर का नाम रोशन किया है। 38वीं रैंक हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को वरुणा से प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु और विधायक राजकुमार ठुकराल ने वरुणा को बुके देकर सम्मानित किया। वहीं सीडीओ ने भी उनकी वरुणा की मेहनत और लगन को सराहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें