खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा क्षेत्र से 22 वर्षीय छात्र समीर आलम 5 जून से लापता है। वह पॉलीटेक्निक कॉलेज का छात्र है और किराए के कमरे में रह रहा था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि दोनों मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

खटीमा। खटीमा क्षेत्र से एक 22 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, समीर आलम पुत्र इरशाद हुसैन निवासी सुल्तानपुर पट्टी, थाना बाजपुर बीते 5 जून से अपने किराए के कमरे से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा थाना खटीमा में दी गई तहरीर के अनुसार, समीर आलम पॉलीटेक्निक कॉलेज में डी. फार्मा का छात्र है और पॉलीटेक्निक रोड स्थित भूड़ क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 5 जून से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने बताया कि उसके दोनों मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई हैं।

वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।