Rudrapur News: विद्यालय के उच्चीकरण पर मंत्री बहुगुणा का अभिनंदन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। उच्चीकृत कक्षाओं का उद्घाटन करते हुए मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता बताया। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।

Rudrapur News: विद्यालय के उच्चीकरण पर मंत्री बहुगुणा का अभिनंदन

Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसौना के इंटर कॉलेज में उच्चीकृत होने पर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री ने उच्चीकृत कक्षाओं का उद्घाटन किया। मंत्री बहुगुणा ने उपस्थित जनसमुदाय और छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य हमेशा उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। सिसौना विद्यालय के उच्चीकरण से अब हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद इण्टर की शिक्षा भी गांव में मिलेगी। परास्नातक तक की कक्षायें पहले से डिग्री कॉलेज सिसौना में संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य हुए हैं। अब करीब 5.5 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज की एक और नई बिल्डिंग बनकर तैयार है। सितारगंज के सरकारी अस्पताल में पहले तीन-चार डॉक्टर होते थे, आज 22 डॉक्टर हैं। उप जिला चिकित्सालय बन गया है। शक्तिफार्म में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है। कहा कि युवाओं में नशे की समस्या सबसे बड़ी है। उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया। यहां मुकेश सनवाल, जया जोशी, मिथिलेश देवी, आदेश ठाकुर, रामकुमार, दयानंद तिवारी, हरजीत कंबोज, हेम भट्ट, उदय राणा मौजूद रहे。

मंत्री बहुगुणा से मिले नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी

सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार शाम कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों से बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार कर नशामुक्ति के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय की कोई भी समस्या होगी तो उसका समाधान करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किस विद्यालय में अभिनंदन किया?−
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसौना में।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: विद्यालय के उच्चीकरण पर मंत्री बहुगुणा का अभिनंदन