बरसात से पहले पूरा हो तीनपानी डैम का पुनर्निर्माण: मेयर

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर-1 फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बरसात से पहले जल निकासी के सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हों। मेयर ने परियोजना की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

बरसात से पहले पूरा हो तीनपानी डैम का पुनर्निर्माण: मेयर

रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का मेयर विकास शर्मा ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बरसात शुरू होने से पहले जल निकासी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समयसीमा की समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित और अपर सहायक अभियंता हरपाल सिंह से परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह परियोजना हजारों लोगों के हितों से जुड़ी है।

मेयर ने बताया कि लंबे समय से जर्जर हो चुके तीनपानी डैम के निकासी गेटों की क्षमता कम होने के कारण बरसात के दौरान जल निकासी बाधित होती थी। इससे फुलसुंगा सहित आसपास की कॉलोनियों और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की इस गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जनहित में 1.84 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। वर्तमान में डैम का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुछ बिजली पोलों के स्थानांतरण की आवश्यकता बताई। इस पर मेयर ने ऊर्जा निगम से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।