सरकारी नौकरी का झांसा देकर 21 लाख रुपये ठगे
खटीमा, संवाददाता। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये ठग लिए गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर म

खटीमा, संवाददाता। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये ठग लिए गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बग्धा-54, थाना झनकईया निवासी चामु सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मुख्य आरोपी ने वर्ष 2021 से 2022 के बीच पहले घरेलू आवश्यकता बताकर और बाद में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर विभिन्न बैंक खातों में उससे धनराशि ट्रांसफर करवाई। इसके बाद उसे भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में क्लर्क पद पर नियुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया और कथित नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध कराया।
आरोप है कि दूसरे व्यक्ति ने उसे शाहजहांपुर ले जाकर ज्वाइनिंग, मेडिकल परीक्षण और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर भी नकद धनराशि ली। बाद में जब वह संबंधित कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि उसकी कोई नियुक्ति नहीं हुई है और उसे दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है। उसका कहना है कि दोनों आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे कुल 21 लाख रुपये की ठगी की। रुपये वापस मांगने पर उसे धमकी दी गई। बताया कि उसने पहले थाना झनकईया और बाद में एसएसपी से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। झनकईया थाना प्रभारी देवेंद्र गौरव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


