गदरपुर में डीसीएम भूसे के ट्रक में घुसी, चालक घायल
गदरपुर में हाईवे पर मोतीपुर के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित डीसीएम ने भूसे से लदे ट्रक में टक्कर मारी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह चालक की लापरवाही या झपकी बताई जा रही है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की।

गदरपुर। गदरपुर क्षेत्र में हाईवे पर मोतीपुर के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किराने का सामान लेकर आ रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े भूसे से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डीसीएम में किराने का सामान लदा हुआ था, जिसे गदरपुर स्थित लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट पर उतारा जाना था। भूसे से लदा ट्रक पहले से ही सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम सीधे ट्रक में जा घुसी।
हादसे का कारण चालक की लापरवाही या संभवतः झपकी आना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



