फैक्ट्री कर्मी के साथ मारपीट, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

फैक्ट्री कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजकुमार पुत्र शरन दास निवासी किच्छा ने पुलिस को तहरीर

फैक्ट्री कर्मी के साथ मारपीट, केस दर्ज

किच्छा। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी के एक कर्मी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में राजकुमार निवासी किच्छा ने बताया कि 11 मई की रात ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि कंपनी से निकलने के बाद कुछ लोग उसका पीछा करने लगे और पनचक्की फार्म के पास रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर पीछे आ रहे साथी कर्मियों ने उसे बचाया और एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजवीर बताया तथा गुरप्रीत उर्फ गोपी और गगन पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।