Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsLocal Tensions Rise in Rudrapur After Madrasa Seizure Councillor Threatened
पाषर्द के घर के बाहर जुटी भीड़, जाने से मारने की धमकी देने का आरोप

पाषर्द के घर के बाहर जुटी भीड़, जाने से मारने की धमकी देने का आरोप

संक्षेप:

पहाड़गंज में प्रशासन द्वारा एक धार्मिक स्थल को सीज करने से गुस्साए स्थानीय लोग सोमवार की रात वार्ड 15 के पार्षद के घर पहुंच गए। पार्षद का आरोप है कि उ

Jun 17, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। पहाड़गंज में प्रशासन की ओर से एक मदरसा सीज करने से गुस्साए स्थानीय लोग सोमवार की रात वार्ड 15 के पार्षद के घर पहुंच गए। पार्षद का आरोप है कि उससे रंजिश रखने वाले पांच युवकों ने 100 से अधिक स्थानीय लोगों को भड़का कर उनके घर भेज दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रम्पुरा चौकी पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पहाड़गंज निवासी नूरुददीन पुत्र जलीश अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह भाजपा से वार्ड 15 के पार्षद हैं। आरोप है कि कुछ माह पूर्व हुए निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्र के पांच युवक उनसे रंजिश रखते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीते सोमवार को उनके वार्ड में प्रशासन ने एक मदरसा सीज किया था। आरोप है कि इसको लेकर उनसे रंजिश रखने वाले मोहल्ले के पांचों लोगों ने स्थानीय लोगों को उसके खिलाफ भड़का दिया। वहीं लोगों को मदरसा सीज होने की वजह पूछने के लिए उनके घर जाने को कहा। इसके बाद योजना बनाकर आरोपी सोमवार रात साढ़े नौ बजे करीब 100 के अधिक स्थानीय लोगों को लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज कर उनको जान से मारने की धमकी दी और घर से बाहर निकलने को कहा। घटना के पूर्व ही सोमवार सुबह वह अपने निजी काम से दिल्ली गए हुए थे। वहीं घटना का पता चलते ही मंगलवार सुबह घर वापस पहुंचे। रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।