विधायक बेहड़ ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में 19.28 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 1.38 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाएं भी स्वीकृत हुईं। उन्होंने स्थानीय समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया और मेहराया में पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।

विधायक बेहड़ ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में 19.28 लाख रुपये की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं क्षेत्र में 1.38 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाएं स्वीकृत कराने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत कर आभार जताया। गुरुवार को विधायक बेहड़ ने ग्राम कच्ची खमरिया में 13.50 लाख रुपये से निर्मित सड़क, नगर पंचायत लालपुर की वसुंधरा कॉलोनी स्थित मंदिर में 2.99 लाख रुपये से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य और लालपुर में होटल सिटी पार्क के निकट 2.79 लाख रुपये से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण किया। लालपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में 1.38 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत कराए जाने पर विधायक बेहड़ का स्वागत किया।

इस दौरान विधायक ने रामेश्वरपुर, लालपुर, कच्ची खमरिया, मेहराया, बड़ौरा, नौगंवा और मलपुरा के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने मेहराया क्षेत्र में विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे पिचिंग कार्य का औचक निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलशन सिंधी, नरेश खुराना, अशोक चुघ, परवेज मलिक, मलकीत सिंह, जमील अहमद, शरीफ अहमद, रफीक अहमद, शान मलिक, प्रेम मुंजाल, अमर सिंह और प्रेम गुम्बर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।