भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए लगाया छबील, बांटा ठंडा मीठा शरबत
खटीमा में स्थानीय लोगों ने भीषण गर्मी से परेशान राहगीरों और श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए ठंडा मीठा शरबत वितरित किया। मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस सेवा को लोगों ने सराहा और आयोजकों का धन्यवाद किया।

खटीमा। भीषण गर्मी और उमस से परेशान राहगीरों व मां पूर्णागिरि मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खटीमा-मझोला मार्ग स्थित बरी अंजनिया में स्थानीय लोगों द्वारा मंगलवार को छबील लगाकर ठंडा मीठा शरबत वितरित किया गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों, वाहन चालकों और माता के भक्तों को रोककर पूरे सम्मान के साथ शरबत पिलाया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ठंडा शरबत मिलने से लोगों को काफी राहत मिली। श्रद्धालुओं और राहगीरों ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की निःस्वार्थ सेवा करना पुण्य का कार्य है और इससे आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।
इस अवसर पर महेश चंद्र पुनैठा, सूबेदार श्रीकिशन पांडेय, जय सिंह फर्त्याल, डॉ. दीपक गहतोड़ी, लोकेश चंद्र पांडेय, मोनी जोशी, बंटी पांडेय और नवीन पांडेय सहित कई सेवादार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


