आबकारी विभाग ने जूस कार्नर से अंग्रेजी शराब पकड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

आबकारी विभाग की टीम ने जूस कार्नर से छह पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। आबकारी टीम ने जूस कार्नर के संचालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू

आबकारी विभाग ने जूस कार्नर से अंग्रेजी शराब पकड़ी

मयंक त्यागी, किच्छा। आबकारी विभाग की टीम ने जूस कार्नर से छह पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। टीम ने जूस कार्नर के संचालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को आबकारी विभाग को सूचना मिली कि डीडी चौक स्थित एक जूस कार्नर पर ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। सामने खड़ी स्कूटी में बड़ी मात्रा में शराब रखी है। मौके पर आबकारी टीम ने जूस कार्नर से छह अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद कर संचालक को हिरासत में ले लिया। जबकि स्कूटी में लॉक लगा था। टीम के जानकारी करने पर स्कूटी स्वामी का पता नहीं चला।

स्कूटी स्वामी का इंतजार करने के बाद आबकारी की टीम बगैर स्कूटी की तलाशी लिए जूस कार्नर के संचालक को हिरासत में लेकर चली गई। आबकारी इंस्पेक्टर सोनू सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।