विधायक बेहड़ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय समस्याओं को सुना। उन्होंने शिमला पिस्तौर में 5 लाख रुपये विधायक निधि से श्मशान घाट का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

विधायक बेहड़ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक बेहड़ ने भूड़ा, मोहन बोरिंग, नई कालोनी देवरिया, चंदन नगर गोठा व मल्ली देवरिया समेत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने शिमला पिस्तौर में पांच लाख रुपये विधायक निधि से निर्मित श्मशान घाट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेहड़ ने कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश दुआ के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें बधाई दी।

यहां नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, गुलशन सिंधी, अशोक मित्रा, संजीव चौधरी, नितिन शर्मा, नरेश खुराना, जीवन जोशी, दानिश मलिक आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur Newsविधायक बेहड़ ने सुनीं लोगों की समस्याएं