फीस मांगने पर अधिवक्ता से मारपीट और धमकी का आरोप
पंतनगर में एक अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल और उसके परिजनों पर फीस मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कानूनी मामलों में फीस का भुगतान न करने पर ये घटना हुई। गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पंतनगर, संवाददाता। जिला कोर्ट की एक अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल और उसके परिजनों पर फीस मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कोर्ट में अधिवक्ता सरिता सक्सेना के साथ जूनियर के रूप में कार्यरत अधिवक्ता प्रिया रानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने और उनकी सीनियर ने ज्योति सोनी के विभिन्न मामलों की पैरवी की थी। आरोप है कि मुकदमों के दौरान फीस का भुगतान टालते हुए ज्योति ने बाद में पूरी राशि देने का आश्वासन दिया था।
मामलों के निस्तारण के बाद जब अधिवक्ताओं ने अपनी बकाया फीस मांगी तो ज्योति सोनी, उसके भाई राहुल सोनी और शुभम ने भुगतान से इनकार कर दिया। आरोप है कि 23 मार्च को कोर्ट परिसर में फीस मांगने पर तीनों ने मारपीट की। साथ ही दोबारा फीस मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


