रीठा साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाया लगाया गया लंगर,विधायक ने लंगर में दी सेवा,लंगर छका।

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा में गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर और मीठे शर्बत की व्यवस्था की। विधायक भुवन कापड़ी ने लंगर में सेवा की। यह आयोजन हर साल रीठा साहिब में होने वाले मेले के दौरान किया जाता है, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं को राहत मिलती है।

रीठा साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाया लगाया गया लंगर,विधायक ने लंगर में दी सेवा,लंगर छका।

खटीमा। खटीमा स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा शनिवार को चकरपुर बाईपास के पास श्रद्धालुओं के लिए लंगर और मीठे शर्बत की व्यवस्था की गई जिसमें विधायक भुवन कापड़ी ने लंगर में सेवा दी और लंगर छका।गुरुद्वारा कमेटी प्रतिवर्ष मेले के दौरान रीठा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन करती है। जिसमें सैकडो श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिलती है।बता दे कि उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेला 29 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाता है। यह मेला सिख समुदाय और श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा के आसपास बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।इस

दौरान गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा,रमनदीप सिंह,गुरदेव खिंडा,जगजीत सिंह मल्ली सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।