Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsLand Dispute Leads to Fatal Shooting in Rudrapur Simranjeet Singh Arrested
प्रीत विहार गोलीकांड में भूमि स्वामी गिरफ्तार

प्रीत विहार गोलीकांड में भूमि स्वामी गिरफ्तार

संक्षेप:

भूमि विवाद के चलते रुद्रपुर में फायरिंग की घटना में पुलिस ने सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में घायल कार्तिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद की।

Dec 29, 2025 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। भूमि विवाद के चलते प्रीत विहार क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद भूमि स्वामी सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फाजलपुर महरौला प्रीत विहार इलाके में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बिहार निवासी मजदूर कार्तिक पोतदार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिनकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीम गाठित की गई थीं। जांच में सामने आया कि विवादित भूमि को लेकर प्रीत विहार निवासी कश्मीर सिंह और बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पूर्व में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी थी। बावजूद इसके विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आरोपी सिमरनदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखविंदर सिंह निवासी बगवाड़ा को किच्छा रोड से बंसल धर्मकांटा के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भूमि विवाद के चलते फायरिंग की घटना को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी राइफल प्रीत विहार क्षेत्र की झाड़ियों से बरामद कर ली। वहीं फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए। सिमरनजीत को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरे पक्ष की महिला समेत दो पर हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा रुद्रपुर। फायरिंग प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश के बाद खेत में कब्जा लेने के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई थी। इसी दौरान कब्जा लेने पहुंचे सिमरनजीत के साथ आए मजदूरों में शामिल बिहार निवासी कार्तिक की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने कार्तिक के दोस्त सूरज की तहरीर पर दूसरे कश्मीर सिंह पक्ष की एक महिला कुलविन्दर कौर और जश्नदीप पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं रम्पुरा चौकी प्रभारी कविन्द्र शर्मा की तहरीर पर सिमरनजीत सिंह समेत 12 अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।