सम्पत्ति बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, मुकदमा दर्ज
खटीमा के टेढ़ाघाट में भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। 16 नवंबर 2025 को बंटवारा हुआ था, लेकिन अगले दिन एक भाई ने हमला किया। हमले में एक भाई का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जांच कोर्ट के आदेश पर की जा रही है।

खटीमा, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के टेढ़ाघाट में जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी भाई और उसके बच्चों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। टेढ़ाघाट निवासी तिलकराज के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को भाइयों के बीच घरेलू बंटवारा हुआ था और सभी अपने-अपने हिस्से पर काबिज हो गए थे। आरोप है कि अगले दिन जब वह अपने पुत्र करन और पुत्री सोनी के साथ अपनी भूमि पर चाहरदीवारी बना रहे थे, तभी उनके भाई मोहन ने अपने पुत्रों रोहित, राहुल और पुत्री पूजा के साथ मिलकर हमला कर दिया।
आरोप है कि रोहित ने करन के सिर पर सब्बल से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


