आश्रम पद्यति विद्यालय में 563 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया
विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आश्रम पद्यति विद्यालय में 563 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। धनराशि से आश्रम पद्यति विद्यालय में छात्रावास, बने हुए छात्रावास की मरम्मत, शिक्षकों के टाइप टू आवासों का...
विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आश्रम पद्यति विद्यालय में 563 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के लिए धनराशि जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। बता दें इस धनराशि से आश्रम पद्यति विद्यालय में छात्रावास, बने हुए छात्रावास की मरम्मत, शिक्षकों के टाइप टू आवासों का निर्माण किया जाना है।
बुधवार को विधायक धामी ने कहा जनजाति के छात्रों के शैक्षिक उन्नयन के लिए खटीमा में एकलव्य विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। जनजाति आईटीआई में छात्रावास का निर्माण किया गया है। आश्रम पद्यति विद्यालय में भी विद्यार्थियों के लिए 563 लाख की धनराशि समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है। जिसमें छात्रावास भवन की मरम्मत कार्य 19.22 लाख, बालक छात्रावास भवन निर्माण के लिए 432.71लाख, शिक्षकों के टाइप टू आवासों के निर्माण को 111.84 लाख की धनराशि जारी की गई है। निर्माण की कार्यदायी संस्था पेयजल निगम है। यहां प्रधानाचार्य रामदत्त जोशी, पूर्व जिपं किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, विश्वनाथ यादव, सतीश गोयल, रविंद्र राणा, अजय मौर्य, सतीश भट्ट आदि रहे।