कुमाऊं विवि की टीम ने वुडबॉल में जीता स्वर्ण पदक
कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। महिला डबल्स में गरिमा राणा और प्रिया पडियार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष मिक्स डबल्स में राजा सिंह और आस्था भोरे ने कांस्य पदक हासिल किया। कुल मिलाकर, विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कृष्टता का परिचय दिया।
रुद्रपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला-पुरुष प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा 22 से 27 फरवरी तक प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला डबल्स वर्ग में गरिमा राणा और प्रिया पडियार की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष मिक्स डबल्स वर्ग में राजा सिंह और आस्था भोरे की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में कुमाऊं विवि से आठ महिला एवं आठ पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
टीम के साथ वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सीईओ डॉ. नागेंद्र शर्मा के अलावा लोकेश पांडेय, श्वेता भाकुनी और योगेश पांडेय मौजूद रहे। टीम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंदरवाल, राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो. एएन सिंह और एमबीपी कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



