कुमाऊं विश्वविद्यालय की पेंचक सिलाट टीम का हुआ चयन

Feb 28, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

कुमाऊं विश्वविद्यालय की पेंचक सिलाट टीम का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के लिए किया गया है। चयन ट्रायल 28 फरवरी को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्

कुमाऊं विश्वविद्यालय की पेंचक सिलाट टीम का हुआ चयन

रुद्रपुर। कुमाऊं विवि की पेंचक सिलाट टीम का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के लिए किया गया है। चयन ट्रायल 28 फरवरी को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में हुआ। इसमें विवि से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य अवधेश नारायण सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर सर्वजीत सिंह, प्रोफेसर मनोज पांडे एवं डॉ. राजेश कुमार, निर्णायक बब्लू दिवाकर, रितिक कुमार, अंकित सिंह, रोहित, बृजेश और आयुष चंद्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।