कृष्णा इंटर कॉलेज का परिणाम रहा शानदार
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
रुद्रपुर के कृष्णा इंटर कॉलेज के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल का कुल परिणाम 95 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परिणाम 83 प्रतिशत रहा। आसिफा, आयुष यादव और किशन वर्मा ने हाईस्कूल में विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने सभी छात्रों को बधाई दी है।

रुद्रपुर। कृष्णा इंटर कॉलेज रुद्रपुर के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें आसिफा, आयुष यादव और किशन वर्मा ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं इंटरमीडिएट में 83 प्रतिशत परिणाम रहा, जिसमें सोनी बाला, ऋषव गिरी और पिंटू का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


