Rudrapur News: गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा सीमांत

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: खटीमा में श्रीगणेश महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई, जिसके बाद रामलीला मैदान में श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की गई। कंजाबाग पटिया में भी श्रद्धा से पूजा-अर्चना की गई। छह दिवसीय महोत्सव का आयोजन सर्राफा एसोसिएशन और गणेश मित्र मंडल द्वारा किया गया।

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा सीमांत
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा सीमांत

Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। सीमांत क्षेत्र खटीमा में सोमवार से श्रीगणेश महोत्सव शुरू हो गया। श्रीगणेश की मूर्ति को लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद रामलीला मैदान में मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। वहीं कंजाबाग पटिया में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ महोत्सव मनाया गया। कंजाबाग पटिया के हनुमान मंदिर में सोमवार सुबह से ही श्रीगणेश की पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। यजमान पुष्कर सिंह बिष्ट व मीना बिष्ट से पुजारी राकेश भट्ट ने विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान हेमा सनवाल, हेमा जोशी, शिप्रा जोशी, कौशल्या देवी, ज्योति जोशी, मंजू सोराड़ी, भावना जोशी, नीता बोहरा, हेमा सनवाल, हेमा, सावित्री देवी, मोनी, घनश्याम सनवाल आदि मौजूद रहे।

वहीं सर्राफा एसोसिएशन एवं गणेश मित्र मंडल महाराष्ट्र की ओर से छह दिवसीय श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रीगणेश की मूर्ति को लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा खड़ंजा मार्केट से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां श्रीगणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। शोभायात्रा में नगरपालिका अध्यक्ष रमेशचंद्र जोशी, गणेश ठकुराठी, सुधीर वर्मा, नीरज रस्तोगी, गणेश पाटिल, अरविंद शिंदे, सागर मराठा, अमरदीप रस्तोगी, अरविंद रस्तोगी, अमित वर्मा, बल्लू रस्तोगी, नंद किशोर वर्मा, अमित वर्मा, अर्पित रस्तोगी, प्रेमलाल वर्मा आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा सीमांत