ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकिशोर बने युवा कांग्रेस के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष

किशोर बने युवा कांग्रेस के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष

कांग्रेस में आईटी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार को युवा कांग्रेस के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी...

किशोर बने युवा कांग्रेस के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 06 Nov 2019 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस में आईटी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार को युवा कांग्रेस के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया ने कांग्रेस के आईटी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार को कुमाऊं मण्डल का अध्यक्ष बनाया है। किशोर ने कहा कि मेहनत ,ईमानदारी और सच्ची आस्था के चलते कांग्रेस ने उन्हें इस जिम्मेदारी को सौंपा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित कुमाऊं में युवा वर्ग को कांग्रेस की नीति से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बधाई देने वालों में डॉ. जेएन सरकार, पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार, केके गाबा, नारायण हालदार, सुभाषेन्दू सरकार, आशुतोष राय, तारक बाछड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें