
पंतनगर में कृषक सम्मेलन आज, सीएम होंगे मुख्य अतिथि
राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कृषक सम्मेलन आयोजित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि रहेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य कृषि और ग्रामीण विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना तथा किसानों को नई तकनीकों से जोड़ना है। प्रगतिशील किसानों और महिला समूहों को सम्मानित किया जाएगा।
पंतनगर, संवाददाता। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कृषक सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। विश्वविद्यालय के निदेशक संचार डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं कृषक कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12.45 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सांसद अजय भट्ट, विधायक आदेश चौहान, त्रिलोक सिंह चीमा, अरविंद पांडेय, शिव अरोरा, गोपाल सिंह राणा, भुवन चंद्र कापड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा और मेयर काशीपुर दीपक बाली शामिल होंगे।
अध्यक्षता किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ करेंगे। सम्मेलन में प्रदेशभर के किसान, महिला स्वयं सहायता समूह और कृषि वैज्ञानिक संख्या में शामिल होंगे। कृषक सम्मेलन का उद्देश्य राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना, किसानों को नई वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ना और विकसित उत्तराखंड 2047 के लक्ष्य की दिशा में कृषि क्षेत्र के योगदान को रेखांकित करना है। सम्मेलन में प्रगतिशील किसानों और उत्कृष्ट महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




