लेनदेन के विवाद में व्यापारी व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी

Feb 28, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

लेन देन के विवाद में एक व्यक्ति ने व्यापारी के घर जाकर उनका अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिला

लेनदेन के विवाद में व्यापारी व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी

किच्छा, संवाददाता। लेनदेन के विवाद में एक व्यापारी और उसके पुत्र को अपहरण कर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकाश चंद पुत्र प्यारे लाल, निवासी रुद्रपुर रोड किच्छा, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका हाजी इदरीश कुरैशी निवासी सिरौली कलां के साथ धनराशि के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। प्रकाश चंद का आरोप है कि हाजी इदरीश पर उनकी बड़ी रकम बकाया है। इस मामले में पूर्व में कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।

आरोप है कि 27 फरवरी को हाजी इदरीश कुरैशी कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के साथ उनके घर पहुंचा। उस समय उनकी पत्नी शोभा गोयल दरवाजे पर मौजूद थीं। आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए प्रकाश चंद और उनके पुत्र का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। भयभीत होकर शोभा गोयल ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।