Rudrapur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान और हरित संकल्प का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: हरेला पर्व के अवसर पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 'हरित यज्ञ' अभियान के तहत वृहद पौधरोपण किया गया और सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

Rudrapur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान और हरित संकल्प का दिया संदेश

Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। हरेला पर्व के अवसर पर रविवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने पंतनगर में आयोजित जनसंवाद एवं जनसेवा कार्यक्रम के तहत क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा कार्यालय, झा कॉलोनी में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों श्यामसुंदर मिश्रा, एडी मिश्रा, मनोहर वाल्मीकि और राजपाल को सम्मानित किया। इसके बाद विधायक ने हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संचालित 'हरित यज्ञ' अभियान के अंतर्गत उत्तरांचल संगम, पंतनगर की ओर से भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।

छोटी मार्केट और रामलीला ग्राउंड के पीछे आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधे लगाकर 'एक सदस्य-एक पौधा, हरित पंतनगर हमारा संकल्प' का संदेश दिया। विश्वविद्यालय की ओर से उत्तरांचल संगम को 100 पौधे उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर गिरधर सिंह, प्रभाकर जोशी, दीपक देउपा, मदन सिंह मेहरा, गिरीश मेहरा, जीवन सिंह नेगी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों से पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।