Rudrapur News: कृषि फार्म मामले में वार्ता, एडीएम के कोर्ट का हवाला देने पर भड़के कांग्रेसी
Rudrapur News: किच्छा में कुलसुम खान के कृषि फार्म पर मालिकाना दावेदारी को लेकर एडीएम पंकज उपाध्याय की मध्यस्थता में वार्ता की गई। कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते रहे। मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद, दोनों पक्षों ने आपसी दावे पेश किए।
Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। कुलसुम खान के कृषि फार्म पर मालिकाना दावेदारी के मामले में एडीएम पंकज उपाध्याय की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की वार्ता कराई गई। इसके बाद एडीएम ने कहा कि पूरा मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए कोर्ट का आदेश मिलने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी। इस पर कांग्रेसी भड़क उठे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो दूसरा पक्ष जबरन भूमि पर कैसे काबिज हो गया। उन्होंने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। इस दौरान एडीएम से कांग्रेसियों की तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। बुधवार को सितारगंज रोड पर पिपलिया मोड़ के निकट कुलसुम खान कृषि फार्म गेट पर कांग्रेसियों के हंगामे के बाद प्रशासन ने गुरुवार 11 बजे तहसील मुख्यालय में दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया था।
वार्ता का आयोजन
दूसरे पक्ष के पास नहीं हैं स्वामित्व के कागजात: पीयूष
सायरा वाड्रा के वकील पीयूष पंत ने वार्ता के बाद बताया कि उन्होंने अपने मालिकाना हक के सारे कागजात दिखाए हैं, लेकिन दूसरा पक्ष कोई भी अभिलेख नहीं दिखा पाया। प्रशासन ने मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण कोर्ट का आदेश मिलने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
सायरा वाड्रा की वसीयत पर हमारी आपत्ति है : शुभम
नसरीन सांगा के वकील शुभम छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने मालिकाना हक के सारे कागजात प्रशासन के सामने रखे हैं। सायरा वाड्रा के नाम भूमि संबंधी कोई दाखिल खारिज नहीं है। उनकी वसीयत पर भी नसरीन सांगा ने आपत्ति लगा रखी है। जबकि नसरीन सांगा के नाम वारिसान चढ़ा हुआ है। नसरीन सांगा का भूमि पर हमेशा कब्जा रहा है।
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


