ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरखटीमा व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मधुमक्खियों का हमला

खटीमा व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मधुमक्खियों का हमला

खटीमा। संजय रेलवे पार्क पर मधुमक्खियों ने हमला कर व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित दो युवतियों को काट लिया। शनिवार को व्यापार मण्डल अध्यक्ष अरुण सक्सेना संजय रेलवे पार्क के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच...

खटीमा व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मधुमक्खियों का हमला
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 17 Nov 2018 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

संजय रेलवे पार्क पर मधुमक्खियों ने हमला कर व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित दो युवतियों को डंक मार कर घायल कर दिया। शनिवार को व्यापार मण्डल अध्यक्ष अरुण सक्सेना संजय रेलवे पार्क के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच मधुमक्खियों ने उनके ऊपर हमला कर काट लिया। वहां से गुजर रही खेतलसंडा खाम निवासी दो युवतियों को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। युवतियों ने नागरिक चिकित्सालय पहुंचकर उपचार कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद युवतियों को छुट्टी दे दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें