Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsKhatima Municipality Announces Tender for 36 CC Roads Construction Worth 2 5 Crores
खटीमा में नगर पालिका में ढाई करोड़ की लागत से बनेंगी 36 सीसी रोड

खटीमा में नगर पालिका में ढाई करोड़ की लागत से बनेंगी 36 सीसी रोड

संक्षेप:

नगर पालिका परिषद खटीमा ने 36 सीसी रोड के निर्माण के लिए टेंडर निकाले हैं। यह कार्य 20 फरवरी को खोले जाएंगे और कुल लागत ढाई करोड़ रुपये होगी। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने अभियंताओं से गुणवत्ता पर ध्यान देने का अनुरोध किया और जनता से निगरानी की अपील की।

Feb 09, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

खटीमा, संवाददाता। नगर पालिका परिषद खटीमा ने नगर क्षेत्र में 36 सीसी रोड का टेंडर निकाला है। 20 फरवरी को सुबह 11 बजे टेंडर खोले जाएंगे। यह निर्माण कार्य ढाई करोड़ की लागत से होंगे। इसमें 14 लाख से तीन लाख तक के निर्माण कार्य हैं। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने अपने अभियंताओं को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही जनता से भी निर्माण के समय नजर रखने को कहा। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से यह विकास कार्य खटीमा में हो रहे हैं। आगे भी इसी तरह अन्य कार्य भी होते रहेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि शीघ्र खटीमा पीलीभीत रोड में सिटी पार्क बनने जा रहा है। इसका खटीमा की जनता के साथ ही आसपास के लोग भी उसका लुत्फ उठाएंगे। नगर पालिका की ओर से जारी किए गए 36 टेंडर में वार्ड संख्या एक में मीना भण्डारी के घर से विनोद जोशी के घर तक सीसी रोड, इंदर सिंह के घर से मोहन चन्द के घर तक सीसी रोड, चंचल बुंगला के घर से कुंडल भण्डारी के घर तक सीसी रोड, वार्ड संख्या तीन में मदन सिंह के घर से प्रकाश के घर तक सीसी रोड, कृष्ण चन्द्र के घर से राजेन्द्र चन्द्र के घर तक सीसी रोड, किशन सिंह के घर से लक्ष्मण चन्द्र के घर तक सीसी रोड, होशियार सिंह के घर से सुशील चन्द के घर तक सीसी रोड, गणेश जोशी के घर से पुष्पा के घर तक सीसी रोड, बासुदेव भट्ट के घर से हिम्मत चन्द के घर तक सीसी रोड, वार्ड 16 में मयूर विहार में रेखा जोशी के घर से भू्पाल सिंह के घर तक सीसी रोड, वार्ड 16 में मोतीलाल भारद्वाज के घर से विमला देवी के घर तक रोड का निर्माण कार्य, वार्ड 19 में दीपक चंद के घर से राजू भाटिया के घर तक मार्ग निर्माण, वार्ड 19 में गणेश बिष्ट के घर से रंजीत सिंह के घर तक रोड आदि निर्माण शामिल हैं।