उद्घाटन में आमंत्रण नहीं देना विधायक के विशेषाधिकार का हनन

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि उन्हें नवनिर्मित सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि उनके नाम का उल्लेख शिलापट्ट पर किया गया था। उन्होंने इसे अनुचित और उनके विशेषाधिकार का उल्लंघन बताया, और स्थानीय विधायक की अनदेखी को जनादेश का अपमान कहा।

उद्घाटन में आमंत्रण नहीं देना विधायक के विशेषाधिकार का हनन

खटीमा । विधायक एवं उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत नवनिर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण किया गया। यह अत्यंत खेद एवं दुर्भाग्य का विषय है कि इस कार्यक्रम में मुझे क्षेत्रीय विधायक होने के बावजूद आमंत्रित नहीं किया गया जबकि लोकार्पण से संबंधित शिलापट्ट पर कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में मेरा नाम (भुवन चन्द्र कापड़ी, विधायक खटीमा) अंकित है, ऐसे में मुझे कार्यक्रम से वंचित रखना न केवल अनुचित है बल्कि यह मेरे विशेषाधिकार का स्पष्ट हनन भी है।मेरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों में स्थानीय विधायक की अनदेखी करना जनता के जनादेश का अपमान है।

यह सरकार की संकीर्ण एवं छोटी मानसिकता को भी दर्शाता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।