Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsKashipur Tehsildar Reshuffles Patwaris and Revenue Inspectors

तहसीलदार ने पटवारियों को दिए अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज
संक्षेप: काशीपुर में तहसीलदार ने दो पटवारियों को अतिरिक्त क्षेत्र सौंपा है और दो अन्य पटवारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व उप निरीक्षक शिशु कुमार का स्थानांतरण काशीपुर से जसपुर किया गया है। चार राजस्व उप निरीक्षक को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं।
Fri, 7 Nov 2025 11:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
काशीपुर। तहसीलदार ने दो पटवारियों को अतिरिक्त क्षेत्र जबकि दो अन्य पटवारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व उप निरीक्षक शिशु कुमार का स्थानांतरण काशीपुर तहसील से जसपुर तहसील कर दिया गया। जबकि चार राजस्व उपनिरीक्षक को अतिरिक्त क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलदार पंकज चंदौला ने बताया कि 6 नवंबर को तहसील काशीपुर में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्तमान में सरवरखेड़ा के अलावा शिवलालपुर डल्लू का अतिरिक्त कार्य देख रहे थे। अब उनको शिवलालपुर डल्लू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




