चैती मेले की अवधि 1 सप्ताह बढ़ाने को मेयर ने डीएम को भेजा पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने श्री चैती मेला की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने चैती मेले की अवधि 1 सप्ताह बढ़ाने को मेयर ने डीएम को भेजा पत्र

चैती मेले की अवधि 1 सप्ताह बढ़ाने को मेयर ने डीएम को भेजा पत्र

काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने श्री चैती मेला की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजा है ताकि व्यापारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। मेयर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि श्री चैती मेला 19 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया था, लेकिन शुरुआती चार दिनों में अत्यधिक बारिश के कारण मेले की गतिविधियां प्रभावित रहीं। इसके बाद एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के चलते भी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिससे मेला परिसर में लगे झूले, मनोरंजन के साधन और अन्य व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

महापौर ने लिखे पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में नगर क्षेत्र के लोग और किसान बड़ी संख्या में मेले में पहुंच रहे हैं, ऐसे में मेला अवधि बढ़ाने से व्यापारियों को राहत मिल सकती है।मेयर ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि मेला अवधि को 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विस्तारित अवधि में कार्यरत ठेकेदारों और एजेंसियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए। इस प्रस्ताव के बाद अब प्रशासन के निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।