ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकरवाचौथ पर्व आज, पति की दीर्घायु को सुहागिन रखेंगी निर्जल व्रत

करवाचौथ पर्व आज, पति की दीर्घायु को सुहागिन रखेंगी निर्जल व्रत

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर देर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण करेंगी।...

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर देर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण करेंगी।...
1/ 3कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर देर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण करेंगी।...
कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर देर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण करेंगी।...
2/ 3कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर देर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण करेंगी।...
कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर देर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण करेंगी।...
3/ 3कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर देर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण करेंगी।...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 16 Oct 2019 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर देर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण करेंगी। खासतौर पर सुहागिन महिलाओं में करवाचौथ पर्व को लेकर गजब के उत्साह का माहौल है। इसी के मद्देनजर करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बुधवार देर रात तक रुद्रपुर के मुख्य बाजार में रौनक का माहौल देखने को मिला।

सुहागिन देर रात तक बाजार में करवाचौथ पूजन की सामग्री और अन्य सामान की खरीदारी में जुटी दिखाई दी। खासतौर पर रुद्रपुर मुख्य बाजार, विधवानी मार्केट, मनिहारी गली में महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। उधर, बाजार में काफी समय बाद रौनक दिखने से व्यापारियों के चेहरों में भी रौनक देखने को मिली। व्यापारी रमेश चावला ने बताया कि बीते कई महीनों से मंदी से जूझ रहे बाजार को करवाचौथ ने थोड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा सुबह से ही बाजार गुलजार होने से व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने बुधवार को करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजार में करीब एक से दो करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद जताई। साथ ही आने वाले दिनों में दीपावली पर भी बाजार गुलजार ही रहने की उम्मीद लगाई।

देर शाम पौने छह बजे बाद पूजन का है शुभ मुहूर्त

रुद्रपुर। ज्योतिषाचार्य नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि करवाचौथ पर्व पर देर शाम पौने छह बजे से पूजन का शुभ मुहूर्त है। उन्होंने कहा पूरे दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखने के बाद शाम 5 बजकर 50 मिनट के बाद पूजन करेगी, इसके बाद वह चंद्रमा उदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद सुहागिनें व्रत खोलेंगी।

हाथों में मेहंदी रचाने की भी दिखी होड़

रुद्रपुर। करवाचौथ पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार में महिलाओं में हाथों में मेंहदी रचाने को भी गजब की होड़ देखने को मिली। इसके चलते पूरे दिन मेंहदी रचाने वालों की भी पौ बारह रही। इन्होंने महिलाओं से दोनों हाथों में मेंहदी रचाने के 200 से 500 रुपए तक वसूले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें