Rudrapur News: अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग में कर्मा और डीपीएस अकादमी ने जीते मुकाबले

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: ऊधमसिंह नगर अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। कर्मा क्रिकेट अकादमी ने जीपीएस क्रिकेट अकादमी को 41 रन से हराया। दूसरे मैच में डीपीएस क्रिकेट अकादमी ने बालाजी क्रिकेट अकादमी पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की। आयुष मंडल और मयंक वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Rudrapur News: अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग में कर्मा और डीपीएस अकादमी ने जीते मुकाबले

अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग के मुकाबले

Rudrapur News:

रुद्रपुर, संवाददाता। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में चल रही अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें कर्मा और डीपीएस क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज की। पहला मैच डीपीएस स्कूल ग्राउंड पर कर्मा क्रिकेट अकादमी और जीपीएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। कर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मैच में 138 रन बनाए। यश ने 25 और वासुदेव ने 19 रन का योगदान दिया। जीपीएस के गेंदबाज अंश कुमार ने तीन, जबकि लव्यांश बघेल और प्रतीक कुमार ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीपीएस की टीम 97 रन पर ऑलआउट हो गई। पारस धानिक ने 40 और अर्णव शाह ने 23 रन बनाए। कर्मा के गेंदबाज आयुष और बंक ने तीन-तीन विकेट लिए। कर्मा ने यह मैच 41 रन से जीत लिया। आयुष मंडल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच एमिनिटी क्रिकेट अकादमी के मदनलाल क्रिकेट ग्राउंड पर डीपीएस क्रिकेट अकादमी और बालाजी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। डीपीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए। मयंक वर्मा ने 50, अजंतवीर ने 27, विनायक ने 25 और भानु प्रताप ने 27 रन बनाए। बालाजी के गेंदबाज दीपांशु पाल ने चार और आदेश मौर्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बालाजी की टीम सात विकेट पर 181 रन ही बना सकी। डीपीएस के गेंदबाज मयंक वर्मा और अजंतवीर ने दो-दो विकेट लिए। डीपीएस ने रोमांचक मुकाबला चार रन से जीत लिया। मयंक वर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। मैचों में अंपायर राजेंद्र कुमार, नवीन पंत, हिमांशु चौधरी और कमल सिंह तथा स्कोरर बलवंत सिंह रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गौरव तिवारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी आफताब आलम, रितिक, विकास शर्मा और सुनील आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कर्मा क्रिकेट अकादमी ने जीपीएस क्रिकेट अकादमी को कितने रन से हराया?−
कर्मा क्रिकेट अकादमी ने जीपीएस क्रिकेट अकादमी को 41 रन से हराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग में कर्मा और डीपीएस अकादमी ने जीते मुकाबले