सितारगंज निवासी कवि, शिक्षक कमल को बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुद्रपुरसितारगंज के शिक्षक कमल लोहनी को बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के राजिम चम्पारण में उन्हें विद्यालय में नवाचार, सेवाभाव और छात्रों के प्रति समर्पण के लिए यह सम्मान मिला। इस समारोह में विभिन्न राज्यों के 185 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

सितारगंज। सितारगंज निवासी कवि व शिक्षक कमल लोहनी को बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ में बुधवार को राजिम चम्पारण में शिक्षण कमल चंद्र लोहनी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके की ओर से विद्यालय में किए गए नवाचार, गतिविधियां, सेवाभाव, छात्रों के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रदान किया गया है। इस समारोह में उत्तराखण्ड, बिहार, उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखण्ड छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों के 185 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


